Hindi News / 24 अगस्त से होगी ड्राइविंग टेस्ट, 10 अगस्त से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती : 24 अगस्त से होगी ड्राइविंग टेस्ट, 10 अगस्त से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

Edited By:  |
bihar police chalak sipahi bharti bihar police chalak sipahi bharti

पटना: बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अधीन केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती),बिहार ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 4,361 पदों पर भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. पर्षद ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)के आधार पर अगले चरण यानी मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (Driving Efficiency Test-DET)के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम 28 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जा चुका है.

अब चयनित अभ्यर्थियों की मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET)का आयोजन 24 अगस्त 2026 से बिहार वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड,पटना में किया जाएगा. यह परीक्षा चरणबद्ध तरीके से आयोजित होगी. प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा की तिथि,समय और अन्य आवश्यक विवरण उसके प्रवेश पत्र में अंकित रहेंगे.

केन्द्रीय चयन पर्षद ने स्पष्ट किया है किDETएवं दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र 10 अगस्त 2026 को रात 12:00 बजे से आधिकारिक वेबसाइट के "Bihar Police"टैब पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. अभ्यर्थी "Download Admit Card for DET of Bihar Driver Constable of Advt. No.02/2025" लिंक पर क्लिक कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.

पर्षद ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय रहते वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उसमें दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा.

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश,परीक्षा कार्यक्रम तथा अन्य आवश्यक जानकारी केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती),बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें और निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-