BIHAR NEWS : पटना हाईकोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1057 मामलों पर हुई सुनवाई, 144 मामलों का निपटारा
Edited By:
|
Updated :09 May, 2026, 06:34 PM(IST)
Patna : पटना हाईकोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विषयों से संबंधित 1057 मामलों पर सुनवाई की गई. इनमें क्रिमिनलcompoundableमामले,एनआई एक्ट,बैंक रिकवरी केस,लेबरdisputeकेस,बिजली बिल,वाटर बिल,वैवाहिक विवादों के मामले,वेतन,सेवानिवृत्ति के मामलों आदि की सुनवाई विभिन्न गठित बेंचों ने की.
1057 मामलों में 144 मामलों का निपटारा हुआ. इसमें लगभग दो करोड़ चालीस लाख रुपये के मामले सुलझाए गए. लोक अदालत के पूर्व के सुनवाई में 324 मामलों का निपटारा किया गया था.
इस तरह कुल निष्पादित मामलों की संख्या 468 हुआ. इस तरह पटना हाईकोर्ट में आज का लोक अदालत कार्यक्रम संपन्न हुआ.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--





