Hindi News / बिहार में दो महीनों में 5,400 से अधिक चालकों को दिया गया सड़क...

BIHAR NEWS : बिहार में दो महीनों में 5,400 से अधिक चालकों को दिया गया सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को सर्वोच्य प्राथमिकता दे रही है. सड़‌क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग सरकारी,वाणिज्यिक एवं निजी वाहन चालकों में जागरूकता एवं जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार विकसित करने का विशेष अभियान चला रहा है. बिहार सड़क सुरक्षा परिषद की ओर से सभी जिलों में‘सड़क सुरक्षा चालक प्रशिक्षण’आयोजन किया जा रहा है,जिसमें चालकों को यातायात नियमों,सुरक्षित डाइविंग के तरीकों,आधुनिक वाहन तकनीकों एवं दुर्घटना के पश्चात आवश्यक कार्यवाही के विषय में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है.

आंकड़ों के अनुसार,मई महीने से अब तक5400से अधिक चालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है. मई में3912से अधिक चालकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया,जबकि जून महीने में अब तक1500से अधिक चालक प्रशिक्षित हो चुके हैं. चालू माह में प्रथम चरण में560और द्वितीय चरण में500निजी चालकों को ट्रेनिंग दी गई. साथ ही500से अधिक सरकारी चालकों को भी प्रशिक्षित किया गया है.

यह व्यापक अभियान बिहार सरकार के सात निश्चय-३ के अंतर्गत‘सुरक्षित सड़क,कुशल सेवा एवं बेहतर जीवन-यापन’योजना के तहत चलाया जा रहा है. प्रशिक्षण सत्र सभी जिलों में मार्च2027तक निरंतर चलेंगे. इस दौरान हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) तथा भारी मोटर वाहन (एचएमवी) चालकों को पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने,ट्रैफिक सिग्नल का पालन,ओवरस्पीडिंग,गलत लेन एवं नशे में वाहन न चलाने,मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने,दुर्घटना में घायलों की त्वरित मदद करने और सड़क संकेतों का सख्ती से पालन करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जा रहा है. प्रशिक्षण में शामिल होने वाले प्रत्येक चालक को100रुपये अल्पाहार भत्ता और200रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जा रही है.

परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि परिवारों के टूटने का दर्द है. इस विशेष अभियान के जरिये हमारा लक्ष्य है कि हर चालक सड़क पर अनुशासित, संवेदनशील और जिम्मेदार बने. प्रशिक्षण से चालकों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाएगा और बिहार को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.