Hindi News / पूर्व सीएम नीतीश कुमार पहुंचे जदयू प्रदेश कार्यालय, पार्टी कार्यकर्ताओं को बिहार के...

BIHAR NEWS : पूर्व सीएम नीतीश कुमार पहुंचे जदयू प्रदेश कार्यालय, पार्टी कार्यकर्ताओं को बिहार के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को जदयू प्रदेश कार्यालय पटना पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया.

नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बिहार के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की. बैठक में कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज रही.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--