Hindi News / म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

BIHAR NEWS : म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: म्यांमार गणराज्य के राष्ट्रपतिMin Aung Hlaing शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बोधगया पहुंचे. अपने दौरे के दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा अर्पित की.

राष्ट्रपति अपने कार्यक्रम के तहतMahabodhi Dharma Ekta Monastery तथाSujata Temple का भी भ्रमण करेंगे. बौद्ध मान्यताओं के अनुसार सुजाता मंदिर वह ऐतिहासिक स्थल है, जहां सुजाता ने तपस्या कर रहे भगवान बुद्ध को खीर अर्पित की थी.

राष्ट्रपति के आगमन पर गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिहार के राज्यपालSyed Ata Hasnain तथा बिहार के मंत्रीVijay Kumar Sinha ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी बोधगया पहुंचा है.

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर गया जिला प्रशासन ने पूरे बोधगया क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुबह8बजे से शाम3बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. एयरपोर्ट से महाबोधि मंदिर और सुजाता मंदिर तक वीवीआईपी मूवमेंट रूट पर सामान्य वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई है.

सुरक्षा कारणों से गया एयरपोर्ट, महाबोधि मंदिर, सुजाता मंदिर और आसपास के क्षेत्रों को अस्थायी रेड जोन तथा नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है. प्रशासन ने इन इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है.

राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का यह दौरा उनकी पांच दिवसीय भारत यात्रा का हिस्सा है. बोधगया उनकी यात्रा का पहला पड़ाव है. यहां के कार्यक्रमों के बाद वे आज ही नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग30मई से3जून2026तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान1जून को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है. बैठक में भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी. राष्ट्रपति एक व्यापारिक मंच में भी भाग लेंगे तथा2जून को मुंबई का दौरा करेंगे.

वर्तमान पद पर रहते हुए राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग की यह पहली भारत यात्रा है, जिसे भारत-म्यांमार संबंधों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट-