Hindi News / भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा बिहार बार काउंसिल सभागार में अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम का...

BIHAR NEWS : भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा बिहार बार काउंसिल सभागार में अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ द्वारा बिहार बार काउंसिल,सभागार में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के "स्थापना दिवस सप्ताह" के अवसर पर अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी एवं बिहार के सहकारिता,पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी जी उपस्थित रहे. साथ ही विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बिन्ध्याचल राय जी,प्रदेश प्रभारी अवधेश पांडे जी,बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा जी,पूर्व प्रदेश संयोजक हरेंद्र प्रसाद सिंह जी,तारकेश्वर नाथ ठाकुर जी,शम्भु प्रसाद जी,चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक राकेश कुमार ठाकुर जी,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनोज कुमार सिंह जी,संजय राम जी,कौटिल्य प्रसाद जी,पूनम कुमारी सिंह जी,पटना हाई कोर्ट इकाई के संयोजक सुनील कुमार कर्ण जी के साथ साथ कार्यक्रम में सैंकड़ो की संख्या में सम्मानित अधिवक्तागन शामिल हुए.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी ने सभी अधिवक्ता बंधुओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की मिट्टी के लाल आज पूरे भारतीय जनता पार्टी को नेतृत्व देने का कार्य कर रहे हैं,जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अब गैर-राजनीतिक परिवारों से आने वाले युवाओं को जोड़ने पर विशेष रूप से कार्य कर रही है,जिसका परिणाम शीघ्र ही धरातल पर दिखाई देगा. साथ ही उन्होंने आगामी 14 अप्रैल,जो कि भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है,उसे भी विशेष रूप से मनाए जाने की बात कही. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी जी ने कहा कि हमारे पूर्वज कार्यकर्ताओं,जैसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय,ने इस पार्टी को एक छोटे से पौधे से वटवृक्ष के रूप में विकसित किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं,बल्कि एक सामाजिक संगठन के रूप में भी वर्ष के 365 दिनों तक देश सेवा के कार्यों में संलग्न रहती है.

प्रदेश संयोजक बिन्ध्याचल राय जी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की पृष्ठभूमि पर संक्षेप में प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले कई दशकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विचार परिवार से जुड़े कार्यकर्ता निरंतर देश सेवा में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि आज देश के अधिकांश राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार कार्य कर रही है.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--