Hindi News / CM नीतीश के दिल्ली जाने के बाद निशांत कुमार ने 1, अणे मार्ग,...

BIHAR NEWS : CM नीतीश के दिल्ली जाने के बाद निशांत कुमार ने 1, अणे मार्ग, पटना में जदयू नेताओं से की मुलाकात

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद निशांत कुमार ने गुरुवार को 1,अणे मार्ग,पटना में जदयू के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

सीएम के पुत्र निशांत से इस दौरान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, नागेन्द्र राउत (विधायक,सुरसंड), सतीश शाह (विधायक,लौकाहा), मनोज कुशवाहा (विधायक मीनापुर), राज कुमार राय (विधायक,हसनपुर), मनोरंजन सिंह (विधायक,एकमा), ऋतु राज (विधायक,घोसी),रुहैल रंजन (विधायक,इस्लामपुर), राहुल सिंह (विधायक,डुमरांव) , मंजरी मृणाल (विधायक,वारिसनगर), चेतन आनंद (विधायक,नवीनगर), शुभानंद मुकेश (विधायक,कहलगांव) एवं आदित्य कुमार (विधायक,सकरा) ने भेंट की. आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है. संगठन और नई सरकार को लेकर भी पार्टी नेताओं के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है.

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट--