Hindi News / पटना में बेटी की शादी की तैयारी के बीच बंद घर में बड़ी...

BIHAR NEWS : पटना में बेटी की शादी की तैयारी के बीच बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: राजधानीपटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुनाईचक में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

पीड़ित राजीव मिश्रा के मुताबिक, उनकी बेटी डॉक्टर है और नवंबर में उसकी शादी होनी थी. शादी की बातचीत के लिए पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था. परिवार के लोग जब वापस लौटा तो घर की चारदीवारी का मुख्य गेट बंद था, लेकिन अंदर जाने वाला दरवाजा खुला मिला. घर के अंदर पहुंचने पर चोरी का पता चला. चोरों ने 10 से अधिक ताले काटकर पैतृक संपत्ति के साथ बेटी की शादी के लिए खरीदे गए गहने और सामान भी चुरा लिए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 100 ग्राम से अधिक सोने के गहने, 100 से ज्यादा चांदी के सिक्के, करीब 2 लाख रुपये नकद, महंगे गिफ्ट आइटम, पीतल के बर्तन और अन्य सामान चोरी हुआ है. चोरी गए सामान का आकलन अभी किया जा रहा है. बेटी की शादी की बात करते हुए राजीव मिश्रा भावुक हो गए और रोने लगे. उन्होंने कहा कि चोरी से बेटी की शादी प्रभावित हो सकती है. घटना की सूचना पर शास्त्री नगर थाना की पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. सीसीटीवी फुटेज में करीब छह संदिग्ध दिखे हैं. इनमें तीन बाइक से पहुंचे थे. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--