Hindi News / गोपनीय शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र गिरफ्तार,पूछताछ जारी

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामला : गोपनीय शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र गिरफ्तार,पूछताछ जारी

Edited By:  |
jpsc pariksha mein gadbadi mamla jpsc pariksha mein gadbadi mamla

रांची: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिली है. जांच में सामने आया है कि गोपनीय शाखा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात धर्मेंद्र पर दबाव बनाने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने अभय तिवारी के बयान के आधार पर धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है.

जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि धर्मेंद्र को JPSC अध्यक्ष और श्वेता गुप्ता को परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की जानकारी थी. आरोप है कि धर्मेंद्र ने मामले को लेकर अभय तिवारी पर दबाव बनाया था. अभय तिवारी के बयान को पुलिस ने जांच में अहम माना है. इसी बयान के आधार पर धर्मेंद्र की गिरफ्तारी की गई है. धर्मेंद्र गोपनीय शाखा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है. अब पुलिस धर्मेंद्र से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जानकारी उसे कब और कैसे मिली, इस मामले में उसकी क्या भूमिका थी और क्या इस पूरे प्रकरण में अन्य लोग भी शामिल हैं.

JPSC मामले में धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है. पुलिस अब उसके बयान और दूसरे आरोपियों से मिली जानकारी का मिलान कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.