Hindi News / ईद मिलादुन्नबी पर खानकाह मुजीबिया पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, मजार शरीफ पर...

BIHAR NEWS : ईद मिलादुन्नबी पर खानकाह मुजीबिया पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, मजार शरीफ पर की चादरपोशी

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: इस्लाम के अंतिम पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मुबारक मौके पर आयोजित सालाना उर्स मेले में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को फुलवारी शरीफ पहुंचे. यहां उन्होंने ऐतिहासिक खानकाह मुजीबिया पहुंचकर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गद्दीनशीन पीर हजरत मौलाना आयतुल्लाह कादरी साहब से मुलाकात कर दुआ-सलाम की.

खानकाह मुजीबिया पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रबंधक हजरत मौलाना मिनहाजुद्दीन कादरी मुजीबी और विधायक श्याम रजक ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने खानकाह मुजीबिया के संस्थापक हजरत मौलाना पीर मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ पर चादरपोशी कर अमन-चैन, राज्य और मुल्क की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ मांगी.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह हमेशा यहां आते रहे हैं और खानकाह मुजीबिया से उनका पुराना लगाव है. उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें काफी सुकून मिलता है. इस दौरान उन्होंने विकसित बिहार, भाईचारा और आपसी सद्भाव कायम रहने की भी दुआ की.

पूर्व मुख्यमंत्री को देखने के लिए खानकाह परिसर और आसपास बड़ी संख्या में लोग और अकीदतमंद जुटे रहे. लोगों ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. नीतीश कुमार ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी.

अभय राजकी रिपोर्ट--