Hindi News / शिक्षकों के तबादले की नई नीति,30 विकल्प चुन सकेंगे शिक्षक,जल्द होगी लागू

BIHAR NEWS : शिक्षकों के तबादले की नई नीति,30 विकल्प चुन सकेंगे शिक्षक,जल्द होगी लागू

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार सरकार शिक्षकों के तबादला एवं पदस्थापन को लेकर नई नीति लागू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए 30 स्कूलों या स्थानों का विकल्प देने का प्रावधान किया गया है। माना जा रहा है कि इससे शिक्षकों को अपनी सुविधा और पारिवारिक परिस्थितियों के अनुसार स्थान चयन करने में मदद मिलेगी।

तबादले की प्रक्रिया कोपारदर्शी और निष्पक्षबनाने की कोशिश

नई नीति की सबसे खास बात यह है कि पहली बार तबादले की प्रक्रिया में मेरिट को भी आधार बनाया जाएगा। शिक्षकों की सेवा अवधि, विशेष परिस्थितियां, वरीयता और निर्धारित मानकों के आधार पर स्थानांतरण किया जाएगा। इससे प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की कोशिश की जा रही है।

गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षकों को मिलेगीप्राथमिकता

सरकार महिला शिक्षकों, दिव्यांग शिक्षकों और गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षकों को विशेष प्राथमिकता देने पर भी विचार कर रही है। वहीं, पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में होने की स्थिति में उन्हें एक-दूसरे के नजदीक पदस्थापित करने का प्रावधान भी शामिल किया जा सकता है।

पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

शिक्षा विभाग के अनुसार, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी ताकि किसी प्रकार की मानवीय हस्तक्षेप या अनियमितता की संभावना कम हो सके। साथ ही राज्य के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात को संतुलित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हजारों शिक्षकों की बढ़ी उम्मीद

नई तबादला नीति लागू होने के बाद लंबे समय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से शिक्षकों की समस्याएं कम होंगी और विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था भी मजबूत होगी।