Hindi News / मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित...

BIHAR NEWS : मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Edited By:  |
bihar news bihar news

जमुई : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्व० दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी. जमुई जिले के नयागांव स्थित नागी-नकटी-कटहरा नदी तट पर बने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व० दिग्विजय सिंह के जनसेवा, विकास कार्यों और समाज के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

इस अवसर पर स्व० दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी तथा उनकी सुपुत्री एवं उद्योग तथा खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रही.

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी,भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह,स्वास्थ्य मंत्री निशांत,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह,परिवहन मंत्री दामोदर रावत,जमुई के सांसद अरुण भारती,पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह सहित कई विधायकगण,विधान पार्षदगण,जनप्रतिनिधिगण,कार्यकर्तागण और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

संजय कुमार की रिपोर्ट--