Hindi News / विश्व विरासत दिवस पर जगमगाया बोधगया का महाबोधि मंदिर, विश्व शांति का दिया...

BIHAR NEWS : विश्व विरासत दिवस पर जगमगाया बोधगया का महाबोधि मंदिर, विश्व शांति का दिया संदेश

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: विश्व विरासत दिवस के अवसर पर महाबोधि मंदिर एक बार फिर वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में चर्चा में है. यह पवित्र स्थल न केवल भारत की पहचान है,बल्कि पूरी दुनिया के लिए शांति,करुणा और ज्ञान का प्रतीक बना हुआ है.

विश्व विरासत दिवस के मौके पर बीटीएमसी सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने बताया कि यूनेस्को द्वारा वर्ष 2002 में विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त यह मंदिर उस ऐतिहासिक स्थान पर स्थित है, जहां गौतम बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था. यही कारण है कि हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं और आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं.

मंदिर की भव्य संरचना,ऊंचा शिखर और बारीक नक्काशी प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला की उत्कृष्ट झलक प्रस्तुत करती है. यह स्थल न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है,बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी विशेष महत्व रखता है.

आज भी यहां ध्यान और साधना के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं,जिससे बोधगया विश्व के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल है.

उन्होंने बताया कि ऐसी धरोहरों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है. महाबोधि मंदिर केवल इतिहास का हिस्सा नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का जीवंत स्रोत है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट ---