Hindi News / पटना जिले में 1.26 लाख नये राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को ससमय...

BIHAR NEWS : पटना जिले में 1.26 लाख नये राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को ससमय करें पूरा - डीएम

Edited By:  |
bihar news bihar news

Patna : पटना जिला में 1 लाख 26 हजार नये राशन कार्ड बनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने अधिकारियों से पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

पटना जिलान्तर्गत1लाख26हजार नये राशन कार्ड बनाये जाने हैं. इसको लेकर जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी,आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विकास मित्र,डीलर एवं पंचायत सचिवों की सहायता से नये राशन कार्ड हेतु आवेदन संग्रह किये जायें. संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि वे प्रतिदिन इस कार्य के प्रगति की समीक्षा करें एवं ससमय इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठायें. बैठक में उप विकास आयुक्त शुभम कुमार,अपर समाहर्ता आपूर्ति रविन्द्र कुमार दिवाकर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

पटना से विवेक कुमार की रिपोर्ट--