BIHAR NEWS : लोजपा(रामविलास) कार्यालय पटना में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि
पटना : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के 1 व्हीलर रोड स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय में देश के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पूरे श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उन संकल्पों को लेने का दिन है जिस रास्ते को बाबा साहब ने दिखाए हैं. हमारी पार्टी बाबा साहब के रास्तों पर आगे बढ़ रही है क्योंकि हमारे नेता का विश्वास बाबा साहब में था.
चिराग ने आगे कहा कि जब तक बिहार को फर्स्ट और बिहारी को फर्स्ट नहीं बना लेंगे तब तक हमारा एक एक कार्यकर्ता हमारे संघर्ष पथ पर पूरी मेहनत करेंगे.
चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा बहुत अच्छा काम किया गया. अब बिहार नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है. हमारी पार्टी का सत्ता में हिस्सा होने के कारण हम सबों की बडी जिम्मेदारी है. अब जब बिहार एक नई सोच के साथ आगे बढ रहा है तो हमारे कार्यकर्ता और भी नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे.
चिराग पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जो बाबा साहब को सदैव अपमानित करने का काम किया है. उनके शासनकाल में बाबा साहब को सदैव उपेक्षित रखा गया है. हमारे नेता पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी संसद में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने का, उनके जयंती दिवस पर अवकाश बी पी सिंह के सरकार के कार्यकाल मे घोषित कराने का काम किए.
आने वाला पांच साल बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा. प्रधानमंत्री के 2047 का विकसित भारत की कल्पना के लिए बिहार के सभी जिला, सभी पंचायत और सभी गांवों का विकास सुनिश्चित करनी होगी. तब ही विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगा. हमारे नेता ने कोरोना के समय जो 80 करोड़ देश की जनता को अन्न देने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया वह बाबा साहब के ही बताए गए रास्ते पर था. जिसमें गरीबों की चिंता नहीं थी.
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाहनवाज अहमद कैफी, कृष्ण कुमार सिंह, अरविंद सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश समन्वयक वेद प्रकाश पांडे और पार्टी के सभी विधायक समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.





