BIG NEWS : झारखंड में एक और ट्रेजरी में घोटाला, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में
Edited By:
|
Updated :14 Apr, 2026, 08:28 PM(IST)
रांची :इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है. झारखंड में एक और ट्रेजरी में घोटाला सामने आया है. पशुपालन विभाग के ट्रेजरी से लगभग 3,25 करोड़ से अधिक की अवैध निकास की बात सामने आई है. मामले में कोतवाली पुलिस की जांच तेज हुई. मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.
अकाउंटेंट संजीव कुमार मुनींद्र हिरासत लिए गये हैं. पुलिस के द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है. अब तक सिर्फ तीन साल के जांच में 3,25 करोड़ का अवैध निकासी हुई है. 10 साल तक की ऑडिट में अवैध निकासी से जुड़े रकम बढ़ सकता है.सरकारी अकाउंटेंट और अनुबंध में नियुक्त एकाउंटेंट ने मिली भगत कर गबन किया है. दोनों ने मिलकर अपने अकाउंट सहित अलग अलग बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए.
रांची से नैयर की रिपोर्ट--





