BIHAR NEWS : AISA और संयुक्त छात्र संगठनों ने 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया सीएम आवास घेराव
पटना: बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ तथा 70वींBPSCपरीक्षा रद्द करने, TRE4.0 में एकल परीक्षा आयोजित करने एवं सभी परीक्षाओं में नियमितता,पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर मंगलवार कोAISAसहित विभिन्न छात्र संगठनों ने गांधी मैदान गेट संख्या-10 से मुख्यमंत्री आवास तक विशाल मार्च निकाला.
हजारों छात्रों की भागीदारी वाले इस मार्च में पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठेAISAनेताओं कॉमरेड मनीषा,कॉमरेड सोनू फरनाज और कॉमरेड आदर्श भी शामिल हुए.
मार्च का नेतृत्वAISAबिहार राज्य अध्यक्ष कॉमरेड धनंजय, AISAबिहार राज्य सचिव कॉमरेड दीपांकर, AISAबिहार राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड सबा आफ़रीन,छात्र राजद के प्रधान महासचिव अकरम खान, AYFIके राज अद्यक्ष शम्भुदेवा, DYFIके केंद्रीय कमिटी सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी,आसिफ अली,उमेश शर्मा,अमरेन्द्र चौबे, SFIबिहार अध्यक्ष कांति कुमारी,देवदत्त कुमार,जय प्रकाश ने किया. मार्च मेंAISAके कॉमरेड नीतीश,साहिल,वर्षा,छोटी,नीतू,आशीष,राहुल,विवेक आनंद सुंदर,आज़ाद,और रजनीश के साथ-साथRYAके युवा नेता कॉमरेड अखिलेश भी प्रमुख रूप से शामिल रहे.
मार्च में शामिल हजारों छात्रों ने सरकार और प्रशासन द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखा. छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए आगे बढ़ रहे थे. लेकिन छात्रों की आवाज़ सुनने के बजाय आंदोलन को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया गया.
आइसा ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की न्यायसंगत मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट-





