Hindi News / बिहार में पीएम सूर्य घर योजना को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर तक 2.5 लाख...

BIHAR NEWS : बिहार में पीएम सूर्य घर योजना को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर तक 2.5 लाख रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना औरULAमॉडल को जमीनी स्तर पर और गति देने के लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में योजना की प्रगति,जिला-वार स्थिति और रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

ऊर्जा सचिव एवंBSPHCLके अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव नेULAमॉडल के तहत योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव के सामने रखी. बैठक में रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना,गुणवत्ता,संबंधित एजेंसियों के प्रदर्शन और कार्यों की निगरानी की समीक्षा की गई.

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों को अक्टूबर2026तक2.5लाख रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही नवंबर2026तक निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में हासिल करने को कहा गया.

समीक्षा बैठक के बाद ऊर्जा सचिव ने योजना से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की. उन्हें आवंटित जिलों में अगले सोमवार तक सैचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं करने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय करने और नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया.

सरकार के मुताबिक पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार की सहायता के अलावा बिहार सरकार की ओर से20हजार रुपये तक की अतिरिक्त राज्य सहायता भी दी जा रही है. इस अतिरिक्त सहायता का प्रावधान31मार्च2027तक है.

बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी,ऊर्जा विभाग के वरीय अधिकारी, NBPDCLऔरSBPDCLके प्रबंध निदेशक सहित संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--