BIHAR NEWS : CM सम्राट चौधरी से दरभंगा MLC सुनील चौधरी ने की भेंट, दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
Edited By:
|
Updated :05 Jun, 2026, 08:10 PM(IST)
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दरभंगा एमएलसी सुनील चौधरी ने शुक्रवार को सीएम आवास में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. इस अवसर पर सुनील चौधरी ने मुख्यमंत्री के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास, सुशासन तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा की. उनके कुशल नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे तथा प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए उनके प्रयास सफल हों, ऐसी मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं.





