BIHAR NEWS : ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 833 करोड़ रुपए जारी, मिलेगी नई रफ्तार
पटना : बिहार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष2026-27में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के क्रियान्वयन के लिए833.33लाख रुपये जारी करने के साथ ही व्यय की स्वीकृति मिली है.
इस राशि में केन्द्रांश के सामान्य, अनुसूचित जाति और जनजातीय क्षेत्रीय उपयोजना मद में500.00लाख (पांच करोड़) एवं इसके60:40के अनुपात में देय आनुपातिक राज्यांश की राशि333.33लाख (तीन करोड़ तैंतीस लाख तैंतीस हजार) रुपये शामिल है.
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे निर्धन परिवारों के लिए जीविकोपार्जन और उसका विस्तार,वित्तीय समावेशन,रोजगार पाने योग्य कुशल बनाने के साथ-साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं आजीविका संवर्द्धन से जोड़ने के लिए एनआरएलएम योजना वर्ष2011-12से चलाई जा रही है. इसका उदेश्य राज्य के युवाओं को बेरोजगारी के दंश से बचाने एवं उनको रोजगार मुहैया कराकर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है.
उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की ओर से शुरू मुहिम को और धार देने के लिए हमारी एनडीए की सरकार कृत संकल्पित है.





