Hindi News / सोमनाथ यात्रा से गूंजा श्रद्धालुओं का विश्वास, बिहार पर भोलेनाथ की रहेगी विशेष...

BIHAR NEWS : सोमनाथ यात्रा से गूंजा श्रद्धालुओं का विश्वास, बिहार पर भोलेनाथ की रहेगी विशेष कृपा'

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:पाटलिपुत्र स्टेशन से सोमनाथ के लिए रवाना हुई पावन यात्रा का आज दूसरा दिन है. यात्रा में शामिल श्रद्धालु हीरामन पासवान ने बताया कि ट्रेन मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे राजस्थान के भरतपुर पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि अब तक का सफर बेहद सुखद, रोचक और सुविधाजनक रहा है. बिहार सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. समय पर शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्वच्छ पेयजल तथा विशेष रूप से बुजुर्ग श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु इंदु देवी ने भावुक होकर कहा कि उन्हें जीवन में पहली बार भगवान सोमनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी सावन माह से पहले एक साथ हजारों श्रद्धालुओं को सोमनाथ की पवित्र यात्रा पर भेजने का मुख्यमंत्री का निर्णय ऐतिहासिक है. इसके लिए वह मुख्यमंत्री के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करती हैं.

सनातनियों के लिए आस्था व तीर्थ का प्रतीक सोमनाथ यात्रा

सोमनाथ के लिए रवाना हुए सीतामढ़ी के सत्येंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोजित यह महायात्रा हम सनातनियों के लिए आस्था व तीर्थ का प्रतीक है. 20-26 जुलाई तक की यह यात्रा राज्य के स्वर्णिम काल का प्रतीक है.

मुख्यमंत्री के इस पहल पर सबने दिया आशीर्वाद

पू्र्णिया के रहने वाले श्यामनंद झा ने कहा कि बिहार के विकास के साथ हिंदुओं के आस्था का भी मुख्यमंत्री चौधरी ने खास ख्याल रखा है. राज्य में ऊर्जावान व युवा मुख्यमंत्री हम सभी के मसीहा हैं. इसके कार्यकाल को बिहार के प्रगति का नया अध्याय के तौर पर दर्ज किया जायेगा.

आपको बता दें कि भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे प्रमुख माने जाने वाले सोमनाथ धाम के दर्शन की अभिलाषा लिए बिहार से 1100 श्रद्धालुओं का जत्था विशेष ट्रेन से सोमवार को रवाना हुआ है. इस 7 दिवसीय तीर्थयात्रा के आने-जाने से लेकर श्रद्धालुओं के वहां ठहरने और भोजन तक का पूरा इंतजाम बिहार और गुजरात की सरकार के स्तर से किया गया है.