Hindi News / मिथिला पेंटिंग्स की लगने जा रही शानदार प्रदर्शनी, इस तारिख का करें इंतजार

बिहार म्यूजियम : मिथिला पेंटिंग्स की लगने जा रही शानदार प्रदर्शनी, इस तारिख का करें इंतजार

Edited By:  |
bihar meuseum bihar meuseum

पटन:राजधानी में स्थित बिहार म्यूजियम में सजेगी सालों पुरानी मिथिला पेंटिंग्स की प्रदर्शनी.9 मई से मिथिला पेंटिंग्स की शानदार प्रदर्शनी लगने जा रही है. इस खास आयोजन में देश-विदेश में प्रसिद्ध मिथिला कलाकारों की अद्भुत कृतियां देखने को मिलेंगी.

प्रदर्शनी की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें मिथिला पेंटिंग की पहली पद्मश्री सम्मानित कलाकार जगदम्बा देवी की ऐतिहासिक कृतियों के साथ करीब 50 से 60 अन्य कलाकारों की पेंटिंग्स भी प्रदर्शित की जाएंगी.

एडिशनल डायरेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों के लिए मिथिला संस्कृति, परंपरा और रंगों की अनमोल विरासत को करीब से देखने का बेहतरीन मौका होगा. इस तरीके का प्रदर्शनी पहली बार आयोजित जा रही है. 9 मई से 8 जून तक मिथिला पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी.