Hindi News / सभी केसों की जांच अब संयुक्त रूप से EOU करेगी,5 आरोपियों से रिमांड...

AEDO EXAM में फर्जीवाड़ा : सभी केसों की जांच अब संयुक्त रूप से EOU करेगी,5 आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ

Edited By:  |
aedo exam mein farziwada aedo exam mein farziwada

पटना:बिहार में Bihar Public Service Commission द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में फर्जीवाड़ा मामले को लेकर जांच तेज हो गई है. प्रश्न पत्र लीक से जुड़े सभी केसों की जांच अब संयुक्त रूप से आर्थिक अपराध इकाई (EOU) करेगी. इस कांड में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को रिमांड पर लिया है.

रिमांड पर लिए गए सभी आरोपी मुंगेर और नालंदा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. EOU की टीम इनसे गहन पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

अब तक इस मामले में कुल 38 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. ईओयू की एसआईटी जांच से पहले गिरफ्तार आरोपियों की पृष्ठभूमि को खंगाल रही है. जांच एजेंसी को आशंका है कि इस फर्जीवाड़े में संगठित गिरोह शामिल है, जो परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा था.

फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारी मामले की गहराई से जांच में जुटे हुए हैं आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

वैशाली जिले में एक युवक को परीक्षा के दौरान कान के अंदर ब्लूटूथ छिपाकर नकल करते हुए पकड़ा गया था. एक अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी उसने छुपाकर रखा था. उसकी निशानदेही पर 'आंसर की' भी बरामद की गई थी.