Hindi News / दिल्ली में सम्राट चौधरी की अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से...

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर हलचल तेज : दिल्ली में सम्राट चौधरी की अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, मंथन जारी

Edited By:  |
bihar mantrimandal vistar par halchal tej bihar mantrimandal vistar par halchal tej

पटना:बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दूसरी बार दिल्ली दौरे पर हैं. रविवार को उनकी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और कई केंद्रीय मंत्रियों से अहम मुलाकातें हुई हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण बैठक अमित शाह के साथ मानी जा रही है.


दिल्ली में मुख्यमंत्री का पूरा दिन बैठकों से भरा ररहा. सुबह 10:15 बजे वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. इसके बाद 11 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले और 11:30 बजे जीतन राम मांझी से मुलाकात हुई है. सीएम सम्राट चौधरी का बड़े नेताओं से मुलाकात अहम माना जा रहा है. इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात होनी है.

सूत्रों के मुताबिक, बिहार में बीजेपी कोटे से 16 मंत्री बनाए जाने की तैयारी है. इनमें 13 पुराने चेहरे बरकरार रह सकते हैं, जबकि 3 नए चेहरों को मौका मिलने की चर्चा जोरों पर है. इन नए नामों को लेकर पार्टी के भीतर मंथन जारी है.