गढ़वा : सोन नदी में डूबने से नाबालिग लड़की की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Edited By:
|
Updated :03 May, 2026, 11:11 AM(IST)
गढ़वा: जिले के केतार थाना क्षेत्र के कधवन गांव में स्थित सोन नदी में डूबने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, आंचल कुमारी अपने बड़ी बहन कविता कुमारी के साथ स्नान करने के लिए घर के पास सोन नदी में गयी थी. नहाने के दौरान आंचल गहरे पानी में डूबते चली गई.
आंचल कीबड़ी बहन कविता के हंगामे पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की. लगभग एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद सोन नदी से आंचल का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी, हरिहरपुर ओपी प्रभारी, पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
इधर, परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया गया. पुलिस द्वारा समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए. इस घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.





