Hindi News / 2026-27 सत्र में कुल 4160 सीटों पर होगा नामांकन

बिहार में MBBS की 740 सीटें बढ़ीं : 2026-27 सत्र में कुल 4160 सीटों पर होगा नामांकन

Edited By:  |
bihar mai mbbs ki 740 seetai badhi bihar mai mbbs ki 740 seetai badhi

पटना: बिहार में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है. शैक्षणिक सत्र2026-27के लिए राज्य में एमबीबीएस की कुल740नई सीटें बढ़ाई गई है. इसके साथ ही अब राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल4160सीटों पर नामांकन होगा. इससे बिहार के विद्यार्थियों को राज्य में ही मेडिकल की पढ़ाई के अधिक अवसर मिलेंगे और दूसरे राज्यों पर उनकी निर्भरता कम होगी.

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC)द्वारा जारी कॉलेजवार सीटों की सूची के अनुसार,इस बार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में1710और निजी मेडिकल कॉलेजों में2450सीटों पर दाखिला होगा. पिछले सत्र में सरकारी कॉलेजों में1520और निजी कॉलेजों में1900सीटें थीं. यानी सरकारी कॉलेजों में190और निजी कॉलेजों में550सीटों की बढ़ोतरी की गई है.

राज्य के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीएमसीएच,पटना को सबसे अधिक250सीटें मिली है. एनएमसीएच,पटना में200सीटें,जबकि आईजीआईएमएस पटना,एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर,जेएलएनएमसीएच भागलपुर और डीएमसीएच दरभंगा में150-150सीटों पर नामांकन होगा. इसके अलावा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया,एएनएम मेडिकल कॉलेज गया और वर्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पावापुरी में120-120सीटें निर्धारित की गई है. ईएसआई मेडिकल कॉलेज और जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज,मधेपुरा में100-100सीटों पर प्रवेश होगा.

राज्य में वर्तमान में26मेडिकल कॉलेज संचालित हैं,जिनमें14सरकारी और12निजी संस्थान शामिल हैं. सीटों में इस बढ़ोतरी से बिहार में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे राज्य के हजारों मेडिकल अभ्यर्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का दायरा और विस्तृत होगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—