बिहार में 2027-28 बजट की तैयारी शुरू : 1 अक्टूबर तक CFMS 2.0 पर प्राक्कलन दर्ज करना विभागों के लिए अनिवार्य
पटना:बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष2027-28के बजट निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है.इसके साथ ही वित्तीय वर्ष2026-27के पुनरीक्षित बजट प्राक्कलन की तैयारी भी की जा रही है.इसको लेकर वित्त विभाग की ओर से मंगलवार को बापू टावर, गर्दनीबाग स्थित सभागार में राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई.इसमें सभी विभागों के बजट पदाधिकारियों, आंतरिक वित्तीय सलाहकारों और सहायक आंतरिक वित्तीय सलाहकारों ने हिस्सा लिया.
कार्यशाला में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बजट निर्माण की अद्यतन प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और नीतियों की जानकारी दी गई.विभागों को निर्देश दिया गया कि वे अपने बजट प्राक्कलन को1अक्टूबर2026तकCFMS 2.0पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज करें.
अधिकारियों को15अंकीय बिल कोड की संरचना और राजस्व एवं पूंजीगत खातों में होने वाले व्यय के सही वर्गीकरण की जानकारी दी गई.स्थापना व्यय, लघु कार्य और वृहद कार्य आदि के प्रावधानों को सही तरीके से दर्ज करने पर जोर दिया गया.
कार्यशाला में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप योजनाएं तैयार करने की बात कही गई.विभागों को जेंडर बजट, बाल कल्याण बजट और ग्रीन बजट के लिए आवश्यक आंकड़े और भौतिक लक्ष्यों की प्रविष्टि करने को कहा गया.
वहीं, राज्य में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष2027-28से अनुसंधान एवं विकास (R&D) बजट तैयार करने की नई पहल की जानकारी दी गई.
वित्तीय पारदर्शिता के लिए महालेखाकार कार्यालय के सुझावों का पालन करते हुए लघु शीर्ष-800 के उपयोग को समाप्त करने का निर्देश दिया गया.साथ ही अनुदान के प्रावधानों को भी स्पष्ट किया गया.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





