Hindi News / MSME विकास कार्यालय की ओर से रांची में दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम...

JHARKHAND NEWS : MSME विकास कार्यालय की ओर से रांची में दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम शुरु

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची : केंद्र सरकार के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के निर्देश पर एमएसएमई विकास कार्यालय की ओर से रांची में दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में झारखंड के उद्यमियों ने इसमें शामिल होकर लाभ उठाया. कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना है.

विक्रेता विकास कार्यक्रम का समापन गुरुवार को होगा. कार्यक्रम के दूसरे दिन कई तकनीकी सत्र भी आयोजित होंगे. कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मौजूद सीएमपीडीआई के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने कहा कि एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. उन्होंने एमएसएमई के लिए सीएमपीडीआई द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी.

एमएसएमई विकास कार्यालय रांची के निदेशक इंद्रजीत यादव ने कहा कि उद्योग खड़ा करने से लेकर बाजार की व्यवस्था तक विभाग उद्यमियों के साथ है. उन्होंने बताया कि उद्यमियों को ग्राहक उपलब्ध कराने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.