Hindi News / केंद्र ने रबी फसलों मे मसूर के साथ साथ चना एवं सरसों की...

बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी : केंद्र ने रबी फसलों मे मसूर के साथ साथ चना एवं सरसों की MSP पर खरीद के प्रस्ताव को दी मंजूरी-राम कृपाल यादव

Edited By:  |
bihar ke kisano ke liye badi khushkhabari bihar ke kisano ke liye badi khushkhabari

पटना : बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रदेश के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए रबी सीजन2026के लिए चना,मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)पर खरीद को मंजूरी दे दी है.

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव जी ने इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का हृदय से आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस फैसले से राज्य के किसानों को काफी लाभ होगा .

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रेषित पत्र का हवाला देते हुए राम कृपाल यादव ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना (PSS)के तहत बिहार के किसानों से निर्धारित मात्रा में फसलों की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाएगी.

प्रमुख बिंदु:

केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत खरीद का विवरण इस प्रकार है:

चना:16,750मीट्रिक टन

मसूर:32,000मीट्रिक टन

सरसों:28,000मीट्रिक टन

किसानों के हितों की सुरक्षा सर्वोपरि:

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में "हमारी सरकार किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस मंजूरी से राज्य के दलहन और तिलहन उत्पादक किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलेगी और उन्हें मजबूरी में अपनी फसल कम दामों पर नहीं बेचनी पड़ेगी."

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार जल्द ही खरीद केंद्रों के माध्यम से इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करेगी ताकि समयबद्ध तरीके से किसानों कोMSPका लाभ मिल सके. भारत सरकार की इस त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ साथ केंद की सरकार का आभार भी व्यक्त किया.