Hindi News / अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में होगी बहाली,दिसंबर तक नौकरी देने का लक्ष्य

बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में होगी बहाली,दिसंबर तक नौकरी देने का लक्ष्य

Edited By:  |
bihar k yuvaon k liye khuskhabri bihar k yuvaon k liye khuskhabri

पटना:बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 1076 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है. इसके तहत राज्य के सभी प्रखंडों में पहली बार अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर 2026 तक सभी प्रखंडों में इन पदाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित कर दी जाए.

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सुनहरा अवसर

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार,भर्ती प्रक्रिया के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) को भेज दी गई है. जिन पदों पर बहाली की जानी है उनमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 6 पद, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 487 पद, विभिन्न संवर्गों के निम्नवर्गीय लिपिकों के 546 पद और छात्रावास प्रबंधक के 37 पद शामिल है.

युवाओं के रोजगार को नए अवसर देने लक्ष्य

सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से अल्पसंख्यक समुदाय तक सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा. साथ ही विभागीय कार्यों में भी तेजी आएगी. यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा.

शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से हो रही काम

इसके अलावा राज्य सरकार अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रही है. विभाग ने इस वर्ष कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 22 अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है. वर्तमान में दरभंगा और किशनगंज में ऐसे विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जबकि कटिहार, जमुई, कैमूर, नालंदा और मुजफ्फरपुर में भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका हैं.

शिक्षा,रोजगार का लाभअंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य

विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि राज्य के 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू हो चुकी है और जल्द ही सभी मदरसों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा. सरकार का दावा है कि इन कदमों से शिक्षा, रोजगार और कल्याण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.