BIG NEWS : रांची में बढ़ा अपराधियों का दुस्साहस, शराब दुकान में की गई फायरिंग, घटना से दहशत

Edited By:  |
big news big news

रांची: राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. अपराधियों ने मंगलवार देर शाम अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक शराब दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.लेकिन गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस अब अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम शराब दुकान पर बाइक सवार अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की. अचानक हुई गोलीबारी से दुकान में मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोग दहशत में आ गए. फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. लेकिन जिस तरह खुलेआम शराब दुकान को निशाना बनाया गया,उससे इलाके में दहशत का माहौल है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में अपराधियों की तस्वीर साफ देखी जा सकती है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--