BIG BREAKING : मोतिहारी में 6 बच्चों की नदी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By:  |
big breaking big breaking

मोतिहारी: इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां केसरिया प्रखंड के राघवा पंचायत स्थिति नदी में नहाने के दौरान 6 बच्चों की डूबकर मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और होली का रंग बदरंग हो गया.

बताया जा रहा है किजिले के केसरिया प्रखंड के राघवा पंचायत में गांव के कुछ बच्चे राघवा नदी में नहाने गए थे. इस बीच 6 बच्चे नदी के गहरे पानी में डूब गए. इसके बाद गांव वाले और गोताखोर के माध्यम से बच्चों को निकाला गया पर दुःख की बात ये कि सभी छः बच्चों की मौत हो चुकी थी.

मारने वालों में धर्मेंद्र सहनी की12वर्षीय पुत्री दीक्षा कुमारी, 6वर्षीय प्रिया कुमारी और9वर्षीय सोनाक्षी कुमारी शामिल हैं,जो तीनों सगी बहने थीं. इसके अलावा12वर्षीय सोनाली कुमारी (पिता कामेश्वर साहनी), 11वर्षीय प्रिंस कुमार (पिता मनोज साहनी) और8वर्षीय छोटी कुमारी (पिता मनोज कुमार साहनी) की भी मौत हो गई.घटना के बाद पूरे राखवा पंचायत में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट--