BIG NEWS : सम्राट चौधरी ने लोकभवन में राज्यपाल को बिहार में नई सरकार बनाने का दावा किया पेश
Edited By:
|
Updated :14 Apr, 2026, 06:23 PM(IST)
पटना:एनडीए विधायक दल के नेता बने भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल को बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया. बुधवार को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होने वाला है. सम्राट चौधरी ने बिहार के राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है.
इस मौके पर RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद अरुण भारती, विजय कुमार चौधरी , केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा लोक भवन में मौजूद रहे.
पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट-





