BIG NEWS : रांची के रातू में जंगली हाथी ने युवक को कुचल कर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस
रांची: बड़ी खबर रांची से है जहांरातू थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली में सोमवार को जंगली हाथी ने शराब के नशे में धुत युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,गांव में पहुंचे हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी. इसी दौरान नशे में धुत सुबोध खलखो नामक व्यक्ति ने हाथी के पास जाने लगा. ग्रामीणों ने उसे काफी समझाने और रोकने का प्रयास किया,लेकिन वह नहीं माने और हाथी के करीब पहुंचकर उसे ललकारने लगा. इसी दौरान हाथी ने अचानक उस पर हमला कर कुचल दिया,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक सुबोध खलखो चितरकोटा बड़का टोली का रहने वाला था.
घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम को भी इसकी सूचना दे दी गई है.
रांची से नैयर की रिपोर्ट--





