BIG NEWS : सीतामढ़ी में अभियान चला कर 14 बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन नया सवेरा 2.0" को बड़ी सफलता मिली है. सीतामढ़ी पुलिस,श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की टीम के संयुक्त सहयोग से बैरगनिया और सुप्पी थाना क्षेत्र के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर बाल श्रम से 14 मासूम बच्चों को मुक्त कराया गया है.
टीम ने विभिन्न होटलों,प्रतिष्ठानों,मोटर गैरेज आदि में एक साथ छापेमारी की जहां 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे काम करते हुए पाए गए. प्राथमिक जांच में पाया गया कि इन बच्चों से न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन पर लंबे समय से काम लिया जा रहा था.
इस मामले में बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले आठ नियोक्ताओं के खिलाफ बैरगनिया थाने में एवं चार नियोक्ताओं के खिलाफ सुप्पी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इन सभी पर बाल श्रम अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मुक्त कराए गए सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है.
पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा.
सीतामढ़ी से राहुल कुमार लाठ की रिपोर्ट--





