BIG NEWS : बाढ़ में ई-रिक्शा से गिरने से महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ किया सड़क जाम
बाढ़: बड़ी खबरबाढ़ से है जहां भदौर थाना क्षेत्र के जगमल चक गांव के पास गुरुवार देर शाम ई-रिक्शा से गिरने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. वहीं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
बताया जा रहा है कि भदौर थाना क्षेत्र के जगमल चक गांव के समीप महिला घर जाने के क्रम में ई-रिक्शा से ड्राइवर की लापरवाही के कारण गिर पडी और गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद ई-रिक्शा चालक ने बिना उसके परिवार को सूचना दिए उसे इलाज के लिए बाढ़ लाया जहां चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया. पटना में इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई. इसके बाद ई-रिक्शा चालक उसके शव को पटना में ही छोड़ कर वहां से भाग निकले. घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो परिजन पटना से शव लेकर वापस आए और शव के साथ सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं. परिजन की मांग है कि ई-रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज हो इसको लेकर सड़क जाम किया गया है. सड़क जाम की सूचना पर भदौर पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रही है. वहीं ग्रामीण मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अडे हुए हैं. वहीं परिजन में शोक की लहर है. मृतक गुड़िया देवी गांव में ही एक छोटे-मोटे दुकान चलाती थी. मृतक लालपुर गांव के निवासी बताई जाती है.
बाढ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट-





