BIG NEWS : बंगाल में खिला कमल तो गदगद हुईं अक्षरा सिंह, सुवेंदु अधिकारी को दीं शुभकामनाएं!
NEWS DESK : प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनके निशाने पर और जुबान पर पश्चिम बंगाल की राजनीति और बिहार का सियासी गलियारा है. बंगाल चुनाव परिणामों के बाद सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं पर अक्षरा सिंह ने अपनी खुशी जाहिर की है."
अक्षरा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा:
"यह बहुत ही खुशी की बात है. मेरी तरफ से सुवेंदु अधिकारी जी को ढेर सारी शुभकामनाएं हैं. इतने सालों के बाद पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का आना एक बहुत बड़ा अचीवमेंट (उपलब्धि) है.
"सिर्फ बंगाल ही नहीं,अक्षरा सिंह बिहार की राजनीति में उभरते चेहरे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से मुलाकात को लेकर भी सुर्खियों में रहीं. जब उनसे इस मुलाकात के पीछे के राजनीतिक मायने पूछे गए,तो उन्होंने इसे बेहद सादगी से स्पष्ट किया."
निशांत कुमार से मुलाकात पर अक्षरा ने कहा:
"उनसे मेरी मुलाकात महज एक'रैंडम' (अचानक) मुलाकात थी. मैं बस उन्हें बधाई देने पहुंची थी. इसमें कोई खास राजनीतिक एजेंडा नहीं था,बस एक शिष्टाचार भेंट थी."
संजय कुमार की रिपोर्ट--





