Hindi News / पूर्णिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, छानबीन...

BIG NEWS : पूर्णिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, छानबीन में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big news big news

पूर्णिया: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां जिला व्यवहार न्यायालय को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली है. यह धमकी अज्ञात मेल से दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस कोर्ट परिसर को खाली कराया और हर जगहों पर जांच पड़ताल में जुट गई है.

पूर्णिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली है. इसके आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है. वहीं धमकी मिलने के बाद पूर्णिया सिविल कोर्ट को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है और आने जाने वाले लोगों को दूर कर दिया गया है. वहीं बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर में चप्पे चप्पे पर जांच कर रही है. मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी कैंप कर रहे हैं और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं. कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली जा रही है.

पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--