Hindi News / EOU ने टावर इंस्टॉलेशन ठगी मामले में वर्षों से फरार आरोपी संजय कुमार...

BIG NEWS : EOU ने टावर इंस्टॉलेशन ठगी मामले में वर्षों से फरार आरोपी संजय कुमार सिंह को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
big news big news

पटना: नौ साल पुराने टावर इंस्टॉलेशन ठगी मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) बिहार को बड़ी सफलता मिली है. आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या08/2017में फरार चल रहे आरोपी संजय कुमार सिंह उर्फ संतू सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी के खिलाफ पटना व्यवहार न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई.

ईओयू के अनुसार, वर्ष2017में दर्ज इस मामले में आरोप है किNorth Infratel India Ltd. के नाम पर एक फर्जी कंपनी बनाकर टावर इंस्टॉलेशन का झांसा दिया गया और उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से49,922रुपये की ठगी की गई. पीड़ित ने ई-मेल के माध्यम से आर्थिक अपराध इकाई को शिकायत भेजी थी, जिसके बाद जांच कर मामला दर्ज किया गया.

जांच के दौरान आर्थिक अपराध इकाई ने साक्ष्य जुटाए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाई. न्यायालय से गैर-जमानती वारंट मिलने के बाद टीम ने नालंदा जिले के रहने वाले संजय कुमार सिंह उर्फ संतू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ईओयू ने इसका भी उल्लेख किया है कि इस मामले में ठगी गई पूरी राशि न्यायालय के हस्तक्षेप से पहले ही पीड़ित को वापस कराई जा चुकी थी. अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ लंबे समय से लंबित इस मामले में जांच को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. आर्थिक अपराध इकाई का कहना है कि ऐसे आर्थिक अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--