Hindi News / जमुई में तेज आंधी के साथ बारिश ने मचाई भारी तबाही, एनएच-333 बना...

BIG NEWS : जमुई में तेज आंधी के साथ बारिश ने मचाई भारी तबाही, एनएच-333 बना तालाब

Edited By:  |
big news big news

जमुई : बिहार के जमुई में तेज आंधी और बारिश ने जिले के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है. बारिश होने से जमुई- झाझा एनएच 333 रतनपुर के समीप सड़क के बीचोबीच पेड़ गिर जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं बारिश के चलते एनएच भी तालाब जैसा हो गया जिसके कारण वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

बारिश होने से खास कर किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है. जिले के अधिकांश किसानों का बारिश और आंधी से गेहूं का फसल बर्बाद हो गया है. तेज हवा और बारिश से किसान को नुकसान पहुंचा है.

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-