Hindi News / SVU ने पूर्णिया में वैसा प्रखंड के BDO और उसके निजी सहायक...

BIG BREAKING : SVU ने पूर्णिया में वैसा प्रखंड के BDO और उसके निजी सहायक को 46 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा

Edited By:  |
big breaking big breaking

पूर्णिया:बड़ी खबरपूर्णिया से है जहां स्पेशल निगरानी यूनिट ने वैसा प्रखंड के बीडीओ और उसके निजी सहायक को 46 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में स्पेशल निगरानी टीम के डीएसपी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि बीडीओ राजकुमार चौधरी को बेसा प्रखंड के सरकारी आवास पर 46000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. तलाशी के दौरान उनके सरकारी आवास से 125000 रुपए और कुछ कागजात भी बरामद किए गए हैं. इसका सत्यापन किया जा रहा है. इसके बाद उसे रोटा थाना लाया गया. जहां कागजी प्रक्रिया की गई. निगरानी डीएसपी ने कहा कि वादी ने स्पेशल निगरानी विभाग में शिकायत किया था कि उन्हें टेंडर राशि के भुगतान के एवज में उनसे रुपये मांगा जा रहा है. जब इसकी जांच की गई तो मामला सही पाया गया. तब निगरानी विभाग की विशेष टीम आज बेसा प्रखंड कार्यालय पहुंची जहां अपने आवास पर बीडीओ राजकुमार चौधरी 46000 रुपए घूस ले रहे थे. उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है.

पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--