Hindi News / जमशेदपुर में मिठाई दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग, 1 कर्मचारी...

BIG BREAKING : जमशेदपुर में मिठाई दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग, 1 कर्मचारी घायल, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

Edited By:  |
big breaking big breaking

जमशेदपुर:बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहांमानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड पर आवास प्लाजा स्थित मिठाई दुकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया. धमाके के बाद आग की लपटें तेजी से फैल गई और पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं इस घटना में दुकान के एक कर्मचारी घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लगी है.

बताया जा रहा है कि मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड पर आवास प्लाजा स्थित रसरंग मिठाई दुकान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब दुकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट कर गया. इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में भगदड जैसी स्थिति हो गई. हादसे में दुकान का एक कर्मचारी बुरी तरह से जख्मी हो गया,जिसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सामान्य रूप से मिठाई बनाने और बिक्री का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हुआ. धमाके के बाद आग की लपटें तेजी से फैलीं और पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. स्थिति और गंभीर तब हो गई जब दुकान में रखा दूसरा सिलेंडर भी फट गया. इससे दुकान के पिछले हिस्से की दीवार गिर गई और चारों ओर धुँवा व आग फैल गई. इस घटना से आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़क की ओर दौड पड़े. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. वहीं मानगो पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट—