रांची में पिकलबॉल का धमाल : मॉल ऑफ रांची में झारखंड की सबसे बड़ी ओपन चैंपियनशिप का आयोजन
रांची:खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजधानी में मॉल ऑफ रांची के टॉपकोर्ट सोशल में झारखंड की सबसे बड़ी ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.18 अप्रैल से शुरू हुई यहचैंपियनशिप19 अप्रैल यानी रविवार को खत्म हो जाएगी.
युवाओं में बढ़ रहा पिकलबॉल का क्रेज
पिकलबॉल का क्रेज युवाओं मेंतेजी से बढ़ रहा है. यूथ के बीच इसकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इस खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देना और एक मंच पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है.
रोमांचक मुकाबलों से गूंज रहा खिलाड़ियों का मंच
चैंपियनशिप के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. वहीं, दर्शकों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है. प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से अनुभवी और नए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो अलग-अलग कैटेगरी में अपनी कला, रणनीति और खेल भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं.
स्पॉन्सर्स के सहयोग से सफल हो रहा आयोजन
इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले स्पॉन्सर्स-उषा मार्टिन, सुपरयू, स्टोन एज, सैंटेवीटा हॉस्पिटल, ब्रूहाउस और वाइल्ड हार्वेस्ट का आभार जताया है





