BIG BREAKING : बिहार पुलिस महकमा में बड़े पैमाने पर फेरबदल, डीएसपी स्तर के 61 अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
Patna : बिहार सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों और बिहार पुलिस सेवा के 61 अधिकारियों का तबादला किया और नई जिम्मेदारियां सौंपी है.
गृह विभाग की ओर से शुक्रवार शाम जारी अधिसूचना के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है. जिलों के एसडीपीओ,डीएसपी और साइबर क्राइम इकाइयों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है.
बिहार गृह विभाग ने पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पोस्टिंग जारी की है.
कई डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है.
नूरूल हक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण),पटना बनाया गया
पंकज कुमार खड़िया को विशेष निगरानी इकाई,पटना में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनाती
प्रवीर कुमार को मोतिहारी में साइबर क्राइम एएसपी की जिम्मेदारी
मो. नेसार अहमद शाह बने मधेपुरा के एएसपी
अभिजीत कुमार सिंह को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई,पटना भेजा गया
शिवेंद्र कुमार अनुभवी को अपराध अनुसंधान विभाग में नई पोस्टिंग
गृह विभाग ने 15 मई 2026 को जारी की अधिसूचना
आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा.
कई ट्रेनी डीएसपी को पहली बार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO)की जिम्मेदारी मिली.
साइबर क्राइम,विशेष शाखा और एसटीएफ में तैनात अधिकारियों को जिलों में भेजा गया.
रजिया सुल्तान को साइबर अपराध इकाई पटना से गोपालगंज भेजा गया.
दीपक कुमार को विशेष कार्य बल (STF)पटना में नई जिम्मेदारी.
अमेजिता कौर को सरैया,मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी मिली.
कृति कमल को जहानाबादSDPO-IIबनाया गया.
विशाल आनंद को कटिहार सदरSDPO-Iपद पर पोस्टिंग.
सुमित कुमार आर्य को सोनपुरSDPOबनाया गया.
संदीप कुमार को शेरघाटीSDPO-Iकी जिम्मेदारी सौंपी गई.
गृह विभाग की अधिसूचना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





