BIG BREAKING : बिहार के सभी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे, इंटरवेल के बाद छुट्टी का बड़ा ऐलान
पटना: बिहार के स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राज्य के सभी स्कूलों में हाफ-डे की व्यवस्था लागू करने का बड़ा ऐलान किया है. नई व्यवस्था के तहत शनिवार को स्कूलों में पढ़ाई निर्धारित समय तक चलेगी और इंटरवेल के बाद छात्रों को छुट्टी दे दी जाएगी. इस घोषणा से बिहार के लाखों स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच खुशी देखी जा रही है.
शनिवार को आधे दिन स्कूल संचालित होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ आराम,खेलकूद और अन्य गतिविधियों के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा. माना जा रहा है कि यह फैसला छात्रों के शारीरिक और मानसिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. सप्ताहभर नियमित कक्षाओं के बाद शनिवार को हाफ-डे होने से बच्चों पर पढ़ाई का दबाव भी कुछ कम होगा.
सम्राट चौधरी के इस बड़े ऐलान के बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाने का इंतजार है. आधिकारिक आदेश में स्कूलों के संचालन का समय,इंटरवेल की अवधि और छुट्टी की व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा सकती है. इसके बाद स्कूल प्रबंधन नई व्यवस्था के अनुसार अपनी समय-सारिणी में बदलाव करेंगे.
यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि नई व्यवस्था सरकारी और निजी स्कूलों में एक समान लागू होगी या इसके लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. फिलहाल,शनिवार को हाफ-डे और इंटरवेल के बाद छुट्टी की घोषणा को बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. अब छात्रों,अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की नजर शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश पर टिकी है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





