BIG BREAKING : BPSC TRE-4 परीक्षा एक चरण में होगी, छात्रों की मांगों पर सरकार ने लिए 10 बड़े फैसले
पटना :बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षाTRE-4को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की कई प्रमुख मांगों पर सहमति जताई है. शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को छात्र प्रतिनिधियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में परीक्षा प्रक्रिया और भर्ती परीक्षाओं में सुधार को लेकर कई फैसले लिए गए.
बैठक मेंTRE-4परीक्षा को एकल चरण में आयोजित कराने की मांग स्वीकार कर ली गई. इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रक्रिया को लेकर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही‘एक अभ्यर्थी,एक परिणाम’की मांग पर भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है.
छात्र प्रतिनिधियों ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता,समय पर परीक्षा आयोजन और परिणाम जारी करने सहित कई मुद्दे सरकार के सामने रखे. सरकार ने इन मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है.
परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विशेषज्ञ समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया है. यह समिति भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया की समीक्षा कर आवश्यक सुधारों को लेकर सुझाव देगी. सरकार का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी,व्यवस्थित और अभ्यर्थी हितैषी बनाना है.
इसके अलावा छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग पोर्टल को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया है. इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपनी शिकायतें और समस्याएं संबंधित विभाग तक पहुंचा सकेंगे.
TRE-4को लेकर पिछले कई दिनों से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे थे. छात्रों की मांगों को लेकर सरकार और प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद अब परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव की तस्वीर साफ हुई है. सरकार के इन फैसलों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





