Hindi News / रांची में खेलो इंडिया संवाद से जुड़कर छात्र और खिलाड़ी हुए उत्साहित

JHARKHAND NEWS : रांची में खेलो इंडिया संवाद से जुड़कर छात्र और खिलाड़ी हुए उत्साहित

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

रांची : जिले के आईआईएम शिक्षण संस्थान में खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया संवाद खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम आयोजन किया गया. इसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए.

इस कार्यक्रम के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आज खेलो इंडिया के माध्यम से लाखों युवाओं एवं बच्चों को एक प्लेटफार्म मिल गया है. गांव मोहल्ला में अनेक प्रतिभाएं हैं. उन प्रतिभाओं को उचित मंच मिलेगा. आज प्रधानमंत्री का संबोधन खेलो इंडिया डायलॉग के साथ 2030 में कॉमनवेल्थ करने जा रहा है और 2036 में ओलंपिक. प्रधानमंत्री का संकल्प है कि यह भारत में हो लेकिन उसके लिए हमें पदक तालिका में आगे आना होगा. आज पूरे देश में खेलो इंडिया के माध्यम से खेल में अपना भविष्य युवा देख रहा है. उसके लिए यह प्रेरणादायक है. आने वाले दिनों में देश लगातार खेल में तरक्की कर रहा है. इस मोटिवेशन से खेल आगे बढ़ेगा. प्रधानमंत्री के संवाद से विद्यार्थियों और खिलाड़ी बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक बातों से हम खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है. प्रधानमंत्री खेल को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजना लाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं. जिससे देश खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.