Hindi News / सभी आरोपों को खारिज करते हुए बोले-नेता प्रतिपक्ष बताए किस जगह पर 251...

स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार : सभी आरोपों को खारिज करते हुए बोले-नेता प्रतिपक्ष बताए किस जगह पर 251 एंबुलेंस खड़ी है

Edited By:  |
babulal par swasthya mantri ka palatwar babulal par swasthya mantri ka palatwar

रांची: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर उठाए गए सवाल पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रेस वार्ता कर पलटवार किया है. स्वास्थ्य मंत्री नेउनके सभी आरोप को गलत बताया है. इरफान अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपी को खारिज करते हुए कहा कि राज्य के सभी एंबुलेंस जो सही हालत में है वह चलाए जा रहे हैं और विभाग का कोई भी एंबुलेंस कहीं पर भी खड़ा नहीं है और नई एंबुलेंस की खरीद इसलिए की जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार से मरीजों को कोई परेशानी ना हो सके.

दरअसल,बाबूलाल मरांडी ने अपने बयान में कहा था कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा खरीदे गए करीब 251 एम्बुलेंस खड़े हैं. जिसका कोई उपयोग विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है. बावजूद सरकार नई एंबुलेंस की खरीद पर विचार कर रही है. वहीं, खराब दबाव के वितरण पर भी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी में स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाए थे. इन सभी आरोप को खारिज करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी से सबूत की मांग की है नहीं तो उनके खिलाफ कोर्ट केस और एफआईआर दर्ज करने की बात कही है.

स्वास्थ्य मंत्री नेबाबूलाल मरांडी को चुनौती देते हुए कहा कि वह बताएं कि किस जगह पर 251 एंबुलेंस खड़ी है. हालांकि,उन्होंने यह भी कहा कि बाबूलाल मरांडी अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं बोल रहे,बल्कि उनसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा बयान दिलवाया जा रहा है और मीडिया बिना किसी जांच पड़ताल के उनके बयान को छाप रही है.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 2022 में एंबुलेंस खरीदा गया था जिसमें से कुछ खराब थे उसे फिर से सही करने के लिए भेजा गया था और एंबुलेंस की खरीद इसलिए की जा रही है ताकि मरीजों को राहत दी जा सके. CAG के रिपोर्ट में भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं मिली है. बावजूद इसके बाबूलाल मरांडी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं. आज 108 पूर्ण रूप से काम कर रही है और किसी को भी कोई समस्या नहीं आ रही है.

एक्सपायरी दवा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि विभाग थोक से दवाईयां खरीदती है. किसी एक बीमारी के लिए दवाईयां खरीदी जाती है और जब वह बच जाते हैं और वह एक्सपायरी हो जाते हैं तो उसे फेक दिया जाता है या नष्ट कर दिया जाता है ना की जबरदस्ती मरीजों को या आम जनता को खिलाया जाता है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है और शिबू सोरेन के सपने को पूरा कर रहा है.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आज मरीज की सुविधा के लिए रिम्स 2 का निर्माण करवाया जा रहा है. वहीं, राज्य को 8 मेडिकल कॉलेज भी दिए जा रहे हैं. साथ ही मेडिकल सीट को भी बढ़ाया गया है.

उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था नई तकनीक और बेहतर सुविधाओं के साथ कार्य कर रही है, लेकिन यह बात भारतीय जनता पार्टी को रास नहीं आ रही. इसलिए सरकार पर बेबुनियाद इल्जाम लगाए जा रहे हैं. उन्होंने साफ तौर पर बाबूलाल मरांडी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह सरकार पर आरोप लगा रहे हैं तो उसका प्रमाण भी साथ में दे, अन्यथा उन्हें कोर्ट तक घसीटा जाएगा.