असम विधानसभा चुनाव : चाय बागान में कल्पना सोरेन ने मजदूरों से ली वर्तमान हालात की जानकारी
Edited By:
|
Updated :01 Apr, 2026, 04:27 PM(IST)
रांची/असम:असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. चबुआ विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी भूबेन मुरारी के पक्ष में लगातार हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन वोट की अपील कर रहे हैं. स्टार प्रचारक के तौर पर सीएम हेमंत असम के आदिवासियों के बीच जनसभा कर रहे.
इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की एक तस्वीर सामने आई है. जहां कल्पना सोरेन और सांसद जोबा माझी ने चबुआ विधानसभा स्थित चाय बागान में कार्यरत मजदूरों से बातचीत कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी साझा की.





