अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी : एसटीएफ और पटना पुलिस ने हथियार के साथ 5 अपराधियों को दबोचा

Edited By:  |
aparadhiyon ke mansube per fira pani aparadhiyon ke mansube per fira pani

पटना: बड़ी खबर बिहार के पटना से है जहां बिहार पुलिस, एसटीएफ एवं पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास सेहथियार एवं भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है. घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है.

बताया जा रहा है कि दिनांक 12.03.2026 को एसडीपीओ 2 डॉ. गौरव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी महाराज घाट के पास बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया और सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई.

पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर 05 अपराधियों को पकड़ा गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामदगी :-

* देशी पिस्टल–02

* देशी कट्टा–03

* जिंदा कारतूस–26

* खोखा–02

* मैगजीन–06

* एंड्रॉयड मोबाइल–05

* कीपैड मोबाइल–01

* पिस्टल कवर–01

* नकद–₹26,050

* चेन (सोना जैसा)–01

* अंगूठी (चांदी जैसा)–03

* अंगूठी (सोना जैसा)–01

* कड़ा (चांदी जैसा)–01

* घड़ी–01

* लॉकेट (सोना जैसा)–01

* चांदी का ब्रेसलेट–01

* लेडीज पर्स–01 (जब्त)

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी पाया गया है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--